Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड2108 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किये गए

2108 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किये गए

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा 21 दिसम्बर 2023 से आज तक लगभग 2108 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किये गए है, जिनमें महिला, पुरूष तथा बच्चे शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि जिनके पास अतिरिक्त गर्म कपड़े हैं तथा उनका उपयोग नहीं कर रहे है वह स्मार्ट सिटी की बस में रखे बॉक्स में कपड़े भेंट कर सकते हैं यदि कोई टोल फ्री न0 पर 18001802525 पर कॉल करता है तो टीम घर पंहुचकर कपड़े एकत्रित करेगी तथा कलैक्शन सेन्टर से जरूरतमंदो को कपड़े वितरित किए जांएगें। इसके अतिरिक्त स्मार्ट सिटी द्वारा चलाई जा रही इलैक्ट्रिक बस या स्मार्ट सिटी के आफिस सात्विक टावर कौलागढ रोड में भी कपडे़ भेंट किए जा सकते हैं। उन्होंने जनमानस से जिला प्रशासन की इस पहल में सहयोग करने की अपेक्षा की। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया अपने अनुपयोगी कपड़े जरूरतमंदो को भेंट करें कहा कि जो कपड़े हमे अनुपयोगी लग रहे हैं वह किसी जरूरतमंदो के लिए उपयोगी हो सकते है, इसके लिए इस पुण्य कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारा एक प्रयास किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments