Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड215 नवनियुक्त युवाआें को वितरित किये गए नियुक्ति पत्र

215 नवनियुक्त युवाआें को वितरित किये गए नियुक्ति पत्र

देहरादून। रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त भर्तियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र जारी किये गए। मोदी के नेतृत्व में वर्चुवल माध्यम से आज शुक्रवार को देश भर के 40 विभिन्न स्थानों पर लगभग 51,000 नव नियुक्तो को नियुक्ति पत्र जारी किये गए।
इसी क्रम में उत्तराखण्ड में सर्वे ऑफ़ इंडिया के ऑडिटोरियम में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई । इस अवसर पर उत्तराखण्ड डाक विभाग में नियुक्त 59 डाक सहायको एवं डाक सेवकों के अतिरिक्त रेलवे के 14 , केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 81, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 19, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के 41 एवं आईआईएम सिरमौर के 01 सहित 215 नव नियुक्त युवाओ को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने सभी नव नियुक्त युवाओं को उनकी नियुक्ति के लिए शुभकामनाये दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उनका आहवान करते हुए कहा कि वे तत्परता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभाएं एवं देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करे। उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उन्हेने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता रहेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड परिमण्डल के निदेशक डाक सेवाएँ, अनसूया प्रसाद चमोला सहित रेलवे के अनिल कुमार सैनी चीफ वेलफेयर ऑफिसर, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अरविन्द खण्डूरी, सहायक कमांडेंट आईटीबीपी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के राजीव कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक एवं टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की मिस झरना दलाई, एचआर ऑफिसर एवं डाक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments