Latest news
24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम की मन की बात कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए डीएम की पहल हडको देहरादून में देश-भक्ति विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता आयोजित मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार

[t4b-ticker]

Monday, September 28, 2026
Homeउत्तराखण्ड25 मई को खुलेंगे हेमकुंड के कपाट, सेना के जवान तेजी से...

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड के कपाट, सेना के जवान तेजी से कर रहे मार्ग से बर्फ हटाने का काम

चमोली। हेमकुंड साहिब में विषम परिस्थितियों में यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने और व्यवस्था बनाने में भारतीय सेना के जवान जुटे हैं। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे। जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों से दो-चार ना होना पड़े।
हेमकुंड साहिब जी के कपाट इस वर्ष 25 मई को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इससे पूर्व गोविंद धाम से लेकर हेमकुंड साहिब तक के 6 किलोमीटर के गुरु आस्था पथ पर पड़ी बर्फ के साथ बड़े-बड़े हिमखंडों को काटकर पैदल संपर्क मार्ग को सुचारू करने के लिए भारतीय सेना की विशेष टुकड़ी लगी हुई है।जवान गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों के संग मिलकर बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सीनियर मैनेजर सरदार सेवा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु कृपा से यात्रा तैयारियों को तेजी दी जा रही है। गोविंद घाट से लेकर गोविंद धाम और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं। इन दिनों खराब मौसम और विषम परिस्थितियों के बाद भी सेना के जांबाज जवान हेमकुंड साहिब परिसर समेत अटलाकोटी पैदल मार्ग पर पसरी बर्फ को हटाने में जुटे हुए हैं। बर्फबारी के बीच सेना के जवानों का जोश बरकरार है। करीब 25 जवान और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सेवादारों के साथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे हैं। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments