Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयएयर एशिया पर डीजीसीए ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

एयर एशिया पर डीजीसीए ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

देहरादून: एयर एशिया पर डीजीसीए के नियमों के उल्लंघन के चलते लगा 20 लाख का जुर्माना I जांच के दौरान एयर एशिया के पायलट, पायलट प्रोफिशिएंसी चेक के दौरान नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए। 

दरअसल जांच के दौरान एयर एशिया के पायलट, पायलट प्रोफिशिएंसी चेक के दौरान नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए। डीजीसीए ने अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वाह ना करने के लिए एयर एशिया के आठ जांचकर्ताओं पर भी 3-3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

बता दें कि यह जांचकर्ता डीजीसीए के सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट नियमों का पालन कराने में असफल रहे। डीजीसीए ने जांच के दौरान पाया कि एयर एशिया के पायलट कुछ जरूरी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे क्योंकि उन्हें पायलट प्रोफिशिएंसी टेस्ट के दौरान इन नियमों की जानकारी ही नहीं दी गई थी।

इसके बाद एयरलाइन के ट्रेनिंग हेड को भी तीन महीने के लिए उनके पद से हटा दिया गया है। डायरेक्टेरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एयर एशिया के मैनेजर, ट्रेनिंग हेड और अन्य संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे डीजीसीए के नियमों को लागू नहीं करने की वजह पूछी है। संबंधित अधिकारियों के जवाब के बाद ही डीजीसीए कार्रवाई पर निर्णय लिया जायेगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments