Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदिल्ली मे होने वाली राष्ट्रीय परिषद बैठक में प्रदेश से करेंगे 250...

दिल्ली मे होने वाली राष्ट्रीय परिषद बैठक में प्रदेश से करेंगे 250 पार्टी प्रतिनिधि शिरकतः भट्ट

देहरादून। भाजपा की दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परिषद बैठक में प्रदेश से 250 पार्टी प्रतिनिधि  शिरकत करेंगे। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। यमुना कालोनी स्थित आवास मे मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 17-18 फरवरी को होने वाली बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा । परिषद में तय रणनीति को सभी प्रदेश बूथ लेवल तक अमलीजामा पहनाने का काम करेंगे। साथ ही प्रदेश से लेकर जिले, मंडल, बूथ एवं पन्ना इकाइयों तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनता के मध्य जाकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस दो दिवसीय बैठक में पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक होगी और दूसरे दिन सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की बैठक होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में सरकारें शानदार काम रही हैं और इसे देखते हुए बैठक को लेकर पार्टी में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने यूपी और महाराष्ट्र के ताजा घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि देश विपक्षविहीन होता जा रहा है। यूपी में इंडी गठबंधन समाप्त होने और आज महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का भाजपा में आना इसे पूरी तरह स्पष्ट करता है। गैरसैंण सत्र को लेकर भट्ट ने स्पष्ट किया कि सत्र अनुपूरक बजट को लेकर है और स्पीकर एवं सरकार का जो भी निर्णय होगा वह भाजपा को स्वीकार्य होगा। वर्तमान सत्र पूर्ण नही अनुपूरक बजट पेश होना है। कुछ विधायकों की सत्र को लेकर व्यक्तिगत राय हो सकती हैं। लेकिन यह विधानसभा अध्यक्ष और सीएम को तय करना है कि कहां सत्र आयोजित किया जाए। लिहाजा जहां भी सत्र का स्थान तय होगा, उसके लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments