Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्ड26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड में नजर आएगी देवभूमि...

26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड में नजर आएगी देवभूमि उत्तराखंड की झांकी

देहरादून : गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर होने वाली परेड इस बार कुछ खास होगी I इस बार देवभूमि उत्तराखंड की झांकी भी परेड में नजर आएगी। इस झांकी में सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम, डोबरा चांठी पुल और भगवान बद्रीविशाल के मंदिर की भव्यता एवं दिव्यता को भव्य रूप से दर्शाया जाएगा।

नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान के अनुसार गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब का प्रदर्शन उत्तराखंड की झांकी में सबसे आगे होगा। इसके बाद टिहरी बांध फिर डोबरा चांठी पुल और अंत में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र भगवान बद्रीविशाल के मंदिर को दर्शाया जाएगा। चौहान के मुताबिक राज्य गठन के बाद से अब तक 13 बार उत्तराखंड की झांकी का चयन हो चुका है। 

बता दे कि कुमाऊं सांस्कृतिक लोककला दर्पण लोहाघाट चंपावत के 16 लोगों का सांस्कृति दल इस झांकी के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नजर आएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments