Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, चालक सहित 26 की मौत

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, चालक सहित 26 की मौत

देहरादून: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी के डामटा के पास एक बस के खाई में गिरने से चालक सहित 26 यात्रियों की मौत हो गई है।बस में कुल 28 यात्री सवार थे। सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताये जा रहे हैंI

स्थानीय पुलिस के मुताबिक डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ। बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहनेवाले हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया ।

हादसे की सूचना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां से वह दुर्घटना और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये। घटना के बाद एसडीएम, तहसीलदार बडकोट, एसडीआरएफ, पुलिस उपाधीक्ष, बड़कोट थानाध्यक्ष, एंबुलेंस मौके पर पहुंचे ।

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार से यमुनोत्री के लिए सुबह दस बजे चली थी। जो कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस कुमाऊं मंडल की है। जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी गई थी। बस में कुल 28 लोग सवार थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments