Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क घंसने से कार खाई में गिरी, तीन की मौत दो घायल

सड़क घंसने से कार खाई में गिरी, तीन की मौत दो घायल

अल्मोड़ा। खटीमा से लमगड़ा होते हुए पिथौरागढ़ जा रही एक वैगनार कार सांगड़ साहू व डुबरौली गांवों के बीच विगत देर रात्रि खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कार में सवार सभी लोग पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार एक वैगनार कार यूके 05 टीए 4577 विगत रात्रि खटीमा से पिथौरागढ़ को लमगड़ा के रास्ते जा रही थी। तभी सांगड़ साहू व डुबरौली गांवों के बीच अचानक कार 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसकी सूचना लमगड़ा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल राठी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किये रेस्क्यू कार्य प्रारंम्भ किया। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रात्रि का समय होने के साथ ही तेज वर्षा के कारण रेस्क्यू कार्य में परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद दो युवक एवं एक बच्चे को रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया। उन्हें घायल अवस्था मे अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर ही एक महिला और एक युवती की मृत्यु हो गई। शवों को टीम ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला। अस्पताल भेजे गए घायलों में एक युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया रोड के अचानक धंसने का कारण होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है।

मृतकों के नाम
प्रेम कुमार पुत्र हरीश राम निवासी ग्राम डोबरा पो. बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़, चालक
सुनीता देवी पत्नी रवि लाल निवासी वार्ड न. 6 कुमौड़ पिथौरागढ़।
रजनी पुत्री रविन्द्र कुमार, निवासी ग्राम पैकटिया पो. बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़।

घायलों के नाम
आशीष कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार, ग्राम पैकटिया, पो. बीसा बजेड़ जाजर देवल, पिथौरागढ़
आरुष कुमार पुत्र रवि लाल, निवासी वार्ड न. 06 कुमौड़ पिथौरागढ़

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments