Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहेमकुंट साहिब में 6 फुट एवं घागरिया में 3 फुट हिमपात

हेमकुंट साहिब में 6 फुट एवं घागरिया में 3 फुट हिमपात

देहरादून। गोविंदघाट, श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के लिए प्रमुख आधार शिविर में आज असाधारण हिमपात हुआ। यह घटना अत्यंत विशेष है, क्योंकि आमतौर पर हिमपात केवल आसपास की चोटियों पर होता है, न कि घाटी में। इस हिमपात से यह संकेत मिलता है कि श्री हेमकुंट साहिब की ऊंचाइयों में भारी हिमपात हुआ है, पिछले तीन दिनों में हेमकुंट साहिब में 6 फुट एवं घागरिया में 3 फुट हिमपात हुआ है जो गर्मियों में धाराओं को जल से भर देगा। यह पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभदायक होगा और घाटी की हरियाली को बढ़ावा देगा।
श्री हेमकुंट साहिब सभी श्रद्धालुओं खास कर सिख धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, जो गुरु गोबिंद सिंह जी की आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ा हुआ है। यह स्थान हिमालय की गोद में स्थित है, जो प्रकृति की सुंदरता और शांति का प्रतीक है। चूंकि श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा इस समय बंद है, इसलिए यह हिमपात घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को और भी बढ़ाएगी। हम इस असाधारण घटना के लिए परमात्मा का आभार व्यक्त करते हैं। यह उनकी कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक है। बताना चाहेंगे की इस वर्ष श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments