Latest news
धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारीः सीएम विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर

[t4b-ticker]

Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तराखण्ड3 व 4 नवम्बर में होगा उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र

3 व 4 नवम्बर में होगा उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर नवंबर माह के पहले सप्ताह में विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। यह विधानसभा सत्र देहरादून में तीन व चार नवंबर को आयोजित होगा।
उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य की पंचम विधानसभा का वर्ष 2025 का विशेष सत्र आहूत किया है। राज्यपाल की अधिसूचना के अनुसार, यह विशेष सत्र 3 और 4 नवम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा। अधिसूचना राजभवन की ओर से जारी की गई है। गौरतलब है कि 9 नवंबर 2000 को भाजपा ने उत्तराखंड राज्य का गठन किया था। राज्य के निर्माण में 42 आंदोलनकारियों ने शहादत दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments