Latest news
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम तीन दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव दून के पुलिस कप्तान ने किए 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादले उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को श्री बदरीनाथ धाम में पहुंची उद्धव व कुबेर जी की उत्सव डोलियाँ श्रद्धालुओं के लिए खुले तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड31 जनवरी को गुंजन से आकाश ने जान का खतरा बता दी...

31 जनवरी को गुंजन से आकाश ने जान का खतरा बता दी थी चौकी में तहरीर

देहरादून। 31 जनवरी को भी आकाश ने गुंजन का रास्ता रोकने की कोशिश की थी। गुंजन जब उससे बचकर निकलने लगी तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। गुंजन ने तत्काल इसकी शिकायत देहरादून नगर कोतवाली की खुड़बुड़ा चौकी में दर्ज कराई थी। गुंजन ने आशंका जताई थी कि आकाश से उसको जान का खतरा हो सकता है। इससे गुंजन को थोड़ा राहत मिली होगी कि अब आकाश पुलिस में शिकायत दर्ज होने से परेशान नहीं करेगा।
एसएसपी देहरादूर अजय सिंह ने बताया कि गुंजन की शिकायत दर्ज कराने के बाद कार्रवाई नहीं करने के आरोप लग रहे थे। आज जब मीडिया ने देहरादून के एसएसपी अजय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को गुंजन द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि मैं आकाश से बात नहीं करना चाहती हूं। ये मुझसे जबरदस्ती बात करना चाहता है। ऐसी सूचना मिली है कि आकाश मुझ पर हमला कर सकता है। इस सूचना के आधार पर आरोपी का फोन लगाया गया तो फोन बंद था। उसके बाद पुलिस दो से तीन बार उसके घर गई थी। आरोपी की पत्नी ने बताया कि आकाश तीन दिन से घर नहीं आया है। वो फोन बंद करके गायब है। पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी, लेकिन वो नहीं मिला। आज सुबह अचानक आकर उसने युवती की हत्या कर दी।
दून में 5 दिन के अंदर ये एक महिला और दो युवतियों समेत तीसरी हत्या हुई है। इसके पहले 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में 18 साल की छात्रा की निर्मम हत्या हुई थी। हत्यारे ने छात्रा की उंगलियां, नाक और गला काट दिया था। इसके बाद भारी पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया था। अभी तक आरोपी युवक लापता है। 31 जनवरी को ऋषिकेश के शिवाजी नगर की गली नंबर 16 में घर में अकेली रहने वाली एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। लोगों ने हमलावरों को भागते देखा था। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। महिला पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर की रहने वाली थी। फिलहाल वो ऋषिकेश शिवाजी नगर में किराए पर रहती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments