Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्ड4% कोटा बहाल करेगी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार, मुख्यमंत्री...

4% कोटा बहाल करेगी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

देहरादून:  सरकारी नौकरियों में प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत कोटा बहाल होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की 240 सदस्यीय टीम को रवाना करते हुए कहा और इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण हैं।

सीएम ने कहा कि खिलाड़ियों को विश्वविद्यालयों एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पांच प्रतिशत खेल कोटा मिलेगा। इसके लिए नियमावली बनाई जा रही है। मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, खेल संस्कृति का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार चार हजार उभरते खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दे रही है।

आग कहा कि कहा, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की भी स्थापना की गई है। कहा, भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह से एशियन गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, उन्हें उम्मीद है कि ठीक उसी तरह गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सीएम ने कहा, पिछले साल राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने 17 खेल विधाओं में प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments