Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअपराधफर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले हरिद्वार के 4 ट्रैवल एजेंसी संचालक व...

फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले हरिद्वार के 4 ट्रैवल एजेंसी संचालक व एजेंट गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून की सख्ती का असर दिखने लगा है। चारधाम यात्रा में फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाले ट्रैवल एजेंसियों के संचालक व एजेंटों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी जारी है। फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले हरिद्वार के 04 ट्रैवल एजेंसी संचाल व एजेंट गिरफ्तार
किया गया है। चार धाम यात्रा पर आए यात्रियों के हरिद्वार में फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार किए गए थे। चारधाम रजिस्ट्रेशन चेकिंग के दौरान विकासनगर में यात्रियों के मिले थे फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रपत्र, संबंधित ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी विशेष टीम का गठन हेतु किया गया है, टीम द्वारा 04 अभियुक्तों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है।
विकासनगर क्षेत्र में बनाएं गए चारधाम यात्रा हेतु अस्थाई चेकिंग सेंटर मैं चार धाम यात्रा में आने वाले प्रत्येक यात्री के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चेक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में कोतवाली विकास नगर क्षेत्रान्तर्गत हरबर्टपुर बस स्टेण्ड, कटापत्थर बैरियर पर चारधाम यात्रियों के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशनों के दस्तावेजों को चेक किया गया। जिसके फलस्वरुप कुछ यात्रियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन पाये गये। जिस पर ट्रेवल एजेण्टों व फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वालों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर भिन्न भिन्न अभियोग पंजीकृत किये गये थे। अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया। जांच टीम द्वारा अभियोग में धारा 467, 468 471, 120 इ आईपीसी की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार से 04 अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा चार धाम यात्रियों को अपने झांसे में लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर यात्रियों से वसूली गई थी मोटी धनराशि। पकड़े गए आरोपियों में ऋषभ गुलाटी पुत्र विनय गुलाटी उम्र 29 वर्ष निवासी भैरो मन्दिर कॉलोनी कनखल हरिद्वार (गंगा टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी हरिद्वार), आशुतोष पुत्र नत्थु राम निवासी कनखल हरिद्वार उम्र 36 वर्ष, भुपेश शर्मा पुत्र बलराम शर्मा निवासी भारतमाता पुरम भुपतवाला हरिद्वार उम्र- 47 वर्ष व नीरज कुमार पुत्र रोशन लाल तनेजा निवासी मुख्य गली भुपतवाला हरिद्वार उम्र 42 वर्ष शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments