Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड5 एकड़ भूमि में फैली अवैध भांग की खेती को किया गया...

5 एकड़ भूमि में फैली अवैध भांग की खेती को किया गया नष्ट

रुद्रप्रयाग। नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत जनपद पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के विक्रय व तस्करी पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने के लिये सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है और नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
विगत दिवस जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस, जिला प्रशासन व वन विभाग के स्तर से पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के नेतृत्व में ग्राम बक्सीर व रोसियाड़ा तोक के आसपास के क्षेत्र में अवैध भांग की खेती नष्ट किये जाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीमों ने करीब 5 एकड़ भूमि में अवैध भांग की खेती का विनष्टीकरण किया है। जनपद पुलिस के स्तर से इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 6 अभियोग पंजीकृत कर अवैध चरस व स्मैक की तस्करी करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पुलिस के स्तर से स्कूलों, कॉलेजों व आम जनमानस के बीच जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments