Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने सड़कों, पैदल मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों, की मरम्मत के लिए...

मुख्यमंत्री ने सड़कों, पैदल मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों, की मरम्मत के लिए स्वीकृत की 50 करोड़ की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आपदा मद के तहत होने वाले कार्याे के लिए रू.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से सभी जिलों में क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों आदि के कार्य किए जाएंगे। स्वीकृत धनराशि के तहत सड़कों के लिये लोक निर्माण विभाग को 30 करोड़ तथा पेयजल के लिये 20 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आसन्न मानसून सीजन को देखते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिए जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। पैदल मार्गों और पुलियाओं की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। यह भी अनिवार्य रूप से देख लिया जाए कि पेयजल लाइनें और सिंचाई नहरें चालू हालत में हैं या नहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments