Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधपुलिसकर्मी की आंख फोड़कर फरार हुआ 50 हजार का ईनामी गिरफ्तार

पुलिसकर्मी की आंख फोड़कर फरार हुआ 50 हजार का ईनामी गिरफ्तार

-पारदी गैंग का गुलेलबाज बदमाश है आरोपी

देहरादून: पारदी गैंग के गुलेलबाज 50 हजार के ईनामी बदमाश को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने हरिद्वार में अपने साथियों को पुलिस से छुड़ाने के दौरान एक पुलिस कर्मी की गुलेल से आंख फोड़ दी थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ’आप्ररेशन प्रहार’ के तहत एसटीएफ द्वारा निरन्तर शातिर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसीके चलते जनपद हरिद्वार से वांछित चल रहे 50 हजार के ईनामी बदमाश विक्रम की सूचना एसटीएफ को प्राप्त होने पर एक टीम को नोएडा दादरी भेजा गया जहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर एसटीएफ द्वारा उक्त अपराधी विक्रम पुत्र भूरा निवासी मेहताब पार्क आगरा को सीआरपीएफ कैंप के पास नोएडा दादरी रोड से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होने बताया कि वर्ष 2022 में जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही नकबजनी की वारदातों को लेकर जनपद पुलिस प्रयासरत थी, पुलिस द्वारा दिन रात में सक्रिय तौर गस्त व चैकिंग की जा रही थी। 26 मई को रात लगभग 2.30 बजे रानीपुर थाने की चीता पुलिस के दो जवानों द्वारा एक संदिग्ध अपराधी को पकड़ कर पूछताछ की जा रही थी।

इस दौरान उसके 3 अन्य साथियों द्वारा अचानक आकर उन चीता पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया गया। जिसमें से एक अपराधी द्वारा चीता पुलिस कर्मियों पर गुलेल से हमला कर दिया जिससे एक जवान की आँख पर गंभीर लगने से वह घायल गया, वहीं दूसरे के सीने पर चोट मार घायल कर फरार हो गये।

जांच के दौरान सामने आया कि यह घटना पारदी गैंग के लोगों द्वारा की गयी है। जो इन दिनों हरिद्वार के अलगक-अलग क्षेत्रों में नकबजनी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। बताया कि उक्त बदमाशों में से एक विक्रम पुत्र भूरा घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हम सात लोगों का गैंग था। जिसने 2022 में जनपद हरिद्वार के थाना कनखल, रानीपुर, सिडकुल में नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। बताया कि उसी दौरान एक रात को जब हम शिवालिक नगर हरिद्वार में एक घर में चोरी करने के लिए घुसे थे तो उसी समय दो पुलिस वाले गस्त करते हुए अचानक से आ गये और उन्होेंने हमें देख लिया, उन्होंने हमें पकड़ने का प्रयास किया, इसके बाद हमने उन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट के दौरान एक सिपाही की आंख पर गुलेल से हमला कर लहुलुहान कर दिया जिसके बाद हम उनकी गिरफ्त से छूटकर भाग गये। घटना में शामिल छह बदमाशों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments