Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराध50 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

50 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नशे का कारोबार कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किये गये है। आरोपियांें के खिलाफ पुलिस ने संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार बीते रोज शाम को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसओजी टीम ने क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चला दिया। इस दौरान संयुक्त टीम को तीनपानी बाईपास पानी की टंकी के पास दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। टीम ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इसके बाद पुलिस उन्हे थाने ले आई। जहां पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अब्दुल शमी पुत्र मौ. यामीन निवासी लाइन नंबर 8सरताज कबाड़ी के पीछे थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल व रिजवान खान उर्फ चीपड़ पुत्र अफसर खान निवासी इंद्रानगर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments