Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपीटीसी नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने राज्यपाल से की...

पीटीसी नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आप अपराध से पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने हेतु पूरी लगन एवं तत्परता से कार्य कर अपने दायित्वों को निभाएं। उन्होंने कहा कि अपराधी या दोषी को समय से उचित दण्ड मिले, इस हेतु आप संकल्प एवं निष्ठा से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि बेगुनाह, अपराध से पीड़ित महिला, बच्चियों, बेटी, गरीब या असहाय को समय से न्याय मिले, इस हेतु आप समर्पण भाव से कार्य करें, इनसे जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और ईमानदारी से काम करें। यदि सजा का सफर लम्बा हो, न्याय मिलने में देरी हो तो वह बेगुनाह के साथ न्याय नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि अभियोजन के कार्य में चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन यह क्षेत्र आपने स्वयं चुना है, इसलिए संकल्प लें कि समर्पण भाव से कार्य करें। आपने अपने काम में तेजी एवं गुणवत्ता लानी है तो आप तकनीक का प्रयोग करेंगे तो आपके कार्य में गुणवत्ता के साथ ही तेजी भी आएगी। आज, साइबर क्राइम, वित्तीय फ्रॉड में तेजी आ रही है, इसमें आपको समय के साथ तेजी से चलने, डाटा मैनेजमेंट और एआई तकनीक का प्रयोग सीखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में एक्सपर्ट बनों, लगन से कार्य करो, मिशन बनाकर कार्य करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments