Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआइटीबीपी अकादमी मसूरी से 56 अफसर हुए पास आउट

आइटीबीपी अकादमी मसूरी से 56 अफसर हुए पास आउट

देहरादून: शुक्रवार को आइटीबीपी अकादमी मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पीओपी में एडीजी वेस्टर्न फ्रंटियर मनोज रावत ने परेड की सलामी ली। पीओपी में 56 अधिकारी पास आउट हुए, जिसमें से 12 महिलाएं हैं।

पास आउट अधिकारियों में राजस्थान से 16, केरल से 07, पंजाब से 05, हरियाणा एवं आन्ध्रप्रदेश से 4-4, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु एवं तेलंगाना से 3-3. कर्नाटक से 02, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उड़िसा, आसाम, त्रिपुरा, एवं मणिपुर से 1-1 प्रशिक्षणार्थी है।

विशेष तौर पर इन प्रशिक्षणार्थियों को पहली बार ‘क्रम मागा’ प्रशिक्षण पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण पद्धति से इजराइल आर्मी के विशेष कमांडों को प्रशिक्षित किया जाता है।

इस दौरान मुख्य अतिथि एडीजी मनोज रावत ने पास आउट हुए अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आइटीबीपी बल की स्थापना से लेकर उपलब्धियों से अवगत कराया और उनसे अपेक्षा की कि वह अपने उत्कृष्ठ सेवाओं से बाल परंपरा कायम रखंगे।

आइटीबीपी पाइप बैंड द्वारा मधुर धुनें प्रस्तुत कीं। आइटीबीपी कराटे टीम ने मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर बल के जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र भंडारी, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, सेनि आइजी बीएसएफ मनोरंजन त्रिपाठी, बीजेपी के सतीश ढौंडियाल, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप साहनी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments