Latest news
फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे चरण में युवा स्पोर्टस, यूनाइटेड, वाइनबर्ग ने मुकाबले जीते सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में आयोजित डिबेट में दून स्कूल ने बाजी मारी मसूरी की मीना रावत ने ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक होप ऑफ एनिमल संस्था के सदस्यों को रोटरी ने किया सम्मानित आरटीई की दूसरी लॉटरी खुलने के इंतजार में अभिभावकों की पथरा गई आंखेंः मोर्चा अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षणः विदुषी निशंक को मिला प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’ विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम ऋषिकेश में महिला आयोग का पांच दिवसीय महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर शुरु सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, August 9, 2026
Homeउत्तराखण्डआरटीई की दूसरी लॉटरी खुलने के इंतजार में अभिभावकों की पथरा गई...

आरटीई की दूसरी लॉटरी खुलने के इंतजार में अभिभावकों की पथरा गई आंखेंः मोर्चा

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की लचर कार्य प्रणाली एवं निकम्मे पन की वजह से प्रदेश भर के गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरी पारी की लॉटरी न खोले जाने की वजह से इस सत्र में मिलने वाले दाखिले (ऐडमिशन) नहीं मिल पाए, जोकि सीधे-सीधे तौर पर गरीबों के हक पर डाका मारने जैसा है।
नेगी ने कहा कि दूसरी पारी की लॉटरी अक्सर जुलाई में खुल जाया करती थी, लेकिन माह अगस्त का प्रथम सप्ताह बीतने के उपरांत भी लॉटरी नहीं खोली गई द्य यहां तक कि लॉटरी का कोई जिक्र तक नहीं हो रहा है। कारण कुछ भी रहे हों, ये शिक्षा मंत्री का दायित्व है कि अगर भारत सरकार से इस मामले में कोई परेशानीध्अडचन आड़े आ रही हो तो उसकी मजबूत पैरवी मंत्री को करनी चाहिए थी, लेकिन मंत्री तो बेसुध पड़े हैं। आलम यह है कि मंत्री धन सिंह हर मोर्चे पर विफल हो चुके हैं बावजूद इसके सरकार इनको ढो रही है। मोर्चा गैर जिम्मेदार शिक्षा मंत्री से मांग करता है कि इस मामले में जनता को जवाब दें कि आखिर किन कारणों से गरीब बच्चों को दाखिला नहीं मिल पा रहा। क्यों बच्चों का वर्तमान सत्र 2026-2027 बर्बाद किया जा रहा है! क्यों गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा। मोर्चा इस मामले को सरकार के समक्ष रखेगा। पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह व ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments