Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा
Facebook Instagram Twitter Vimeo Youtube
  • News
  • Fashion
  • Gadgets
  • Lifestyle
  • Video
Search
Logo

[t4b-ticker]

Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Friday, August 21, 2026
Sign in / Join
  • Home
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • ज्योतिष परामर्श /Astro Advice
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अपराध
  • खेल
  • पर्यावरण
  • पर्यटन
Homeउत्तराखण्डसी विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की...
उत्तराखण्डविविध

सी विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 6357 शिकायतें दर्ज हुईं

News Desk
By News Desk
22/03/2024
Share
WhatsApp
Facebook
Twitter

    देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय देहरादून द्वारा सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामना देते हुए राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों को जागरूक करने की अपील भी की। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में 05 लोक सभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अभी तक 09 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। टिहरी लोक सभा सीट के लिए 02, गढ़वाल लोक सभा सीट के लिए 01, अल्मोड़ा और हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए 03-03 नामांकन अभी तक दाखिल हो चुके हैं। सी विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6357 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिन्हें समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया गया है। अब तक केरल के बाद उत्तराखण्ड में सी विजिल एप के माध्यम से सबसे अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया है। राज्य के लगभग 60 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों के लिए विशेष वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक बूथ स्तर पर एक हेल्थ प्लान भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें मतदान कार्मिकों को किसी भी चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके, इसके लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्रों, उप जिला चिकित्सालयों, जिला चिकित्सालयों और हायर सेंटरों को चिन्हित करते हुए बूथवार हेल्थ प्लान तैयार किया जा रहा है।संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य के 11729 मतदेय स्थलों के लिए 12 हजार से अधिक वाहनों की तैनाती की आवश्कता रहेगी। इसके लिए परिवहन विभाग से संबंधित सभी कार्मिकों के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से एक विशेष पहल की गई है, इसके तहत सभी एआरओ द्वारा संबंधित बीएलओ को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। बीएलओ द्वारा अपने बूथों के मतदाताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। जनसामान्य के लिए विशेष जानकारी और मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से ये व्हाट्सएप ग्रुप बनाये गये हैं।————————————

    Share
    WhatsApp
    Facebook
    Twitter
      Previous article
      राज्यपाल ने राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक ली
      Next article
      राजभवन में आयोजित किया गया होली मिलन कार्यक्रम
      News Desk
      News Desk
      RELATED ARTICLES
      उत्तराखण्ड

      श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश

      17/08/2026
      उत्तराखण्ड

      मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा

      17/08/2026
      उत्तराखण्ड

      स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन

      17/08/2026
      - Advertisment - 

      Most Popular

      श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश

      17/08/2026

      मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा

      17/08/2026

      स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन

      17/08/2026

      मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक

      17/08/2026
      Load more

      Recent Comments

      EDITOR PICKS

      श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश

      17/08/2026

      मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा

      17/08/2026

      स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन

      17/08/2026

      POPULAR POSTS

      उत्तराखंड क्रांति दल ने लिया नए उत्तराखंड का संकल्प

      02/08/2026

      17 गुणा विदेशी सैलानी वृद्धि से पर्यटन प्रदेश के स्वर्णिम दौर का आगाज

      28/07/2026

      धामी के 5 वर्ष का कार्यकाल, देवभूमि का स्वर्णिम कालखंडः भाजपा

      04/07/2026

      POPULAR CATEGORY

      • उत्तराखण्ड13054
      • विविध8552
      • राजनीति917
      • अपराध761
      • राष्ट्रीय747
      • स्वास्थ्य215
      • धर्म-संस्कृति202
      • हादसा171
      Logo

      ABOUT US

      Uttaranchalkioar.com is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

      FOLLOW US

      Blogger
      Facebook
      Flickr
      Instagram
      VKontakte

      © Designed and Developed by Web Media Solution

      • Home
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • ज्योतिष परामर्श /Astro Advice