Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराध73 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी, एक गिरफ्तार

73 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी, एक गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में अवैध शराब तस्करी रूकने का नाम नही ले रही है।  सूबे के प्रर्वतीय जिलों में शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने 73 पेटी अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद हुआ है। बरामद शराब की कीमत 5 लाख रूपये से अधिक बतायी जा रही है।

मिली  जानकारी के अनुसार रविवार  सुबह थाना अगस्तमुनि पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई शराब तस्करी भारी मात्रा में अवैध शराब की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया।

इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो चालक सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। पिकअप की तलाशी के दौरान उसमें रखी 73 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिनके आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिस पर पुुलिस ने उसके गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मस्कान सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ग्राम जाखड़ी, तहसील जखोली, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग बताया। बरामद शराब की कीमत पांच लाख रूपये से अधिक बतायी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments