Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डदून में दीपावली के पटाखों से 78 लोग झुलसे, एक की हालत...

दून में दीपावली के पटाखों से 78 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

देहरादून। प्रकाश के महापर्व दीपावली को लोगों ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया और जमकर आतिशबाजी की। इसी बीच दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में 78 बर्न के केस सामने आए हैं। ये जानकारी इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज डॉक्टर मुकेश कुमार ने दी है।
बता दें कि दीवाली को लेकर पुलिस, दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद थे। दून अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दीपावली के दिन डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थी। अस्पताल के सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को इस दिन विशेष रूप से अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे, ताकि पटाखों से झुलसने वाले लोगों का समय पर उचित उपचार किया जा सके।
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार दीवाली के मौके पर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में 78 केस बर्न के आए हैं। इनमें से एक मरीज की हालत झुलसने की वजह से गंभीर बनी हुई है, जिससे उस मरीज को दून अस्पताल में एडमिट किया गया है। उन्होंने बताया कि 77 मामले ऐसे थे, जिसमें लोग मोमबत्ती, दीये और पटाखों के कारण जले थे। डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि माइनर बर्न वालों का उपचार करके घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 28 एक्सीडेंट के भी मामले सामने आए थे। साथ ही लड़ाई-झगड़े के कुछ केस में घायल हुए लोगों को भी अस्पताल की ओर से हैंडल किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments