Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की...

अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 84वीं बैठक

-यात्रा मार्गों पर बढ़ाई जाए बैंक की शाखाएं और एटीएम की संख्या: एसीएस

देहरादून: अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, एसएलबीसी की 84वीं बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आगामी वित्तीय वर्ष में नई बैंक शाखा खोलने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा शुरू होने तक केदारनाथ और यमुनोत्री में एटीएम और मोबाइल एटीएम को स्थापित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बैंक व ज़िला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करजने के साथ जिला स्तरीय बैठकों में स्थाई एजेंडे में शामिल करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने बागेश्वर, चम्पावत, रुद्रप्रयाग में जिला सहकारिता बैंक की स्थापना में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदेश में ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने को लेकर प्रभावी कदम उठाने हेतु राज्य में एसएलबीसी की उपसमिति का गठन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के लिए लोन आवेदनों की स्वीकृति अधिक से अधिक बढ़ाने हेतु भी उपसमिति के गठन के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त नाबार्ड के ज़रिए विकास खंड स्तर पर रूरल हाट बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कुल 18 बिंदुओं चर्चा में शामिल किया गया था।

बैठक में सचिव कृषि बीवीआर सी पुरूषोतम, अपर अपर सचिव ग्राम्य विकास डॉ. आनंद स्वरूप, अपर सचिव पर्यटन डॉ. पूजा गर्ब्याल, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई लता विश्वनाथन, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड विनोद कुमार बिष्ट समेत शासन के वरिष्ठ अधिकारी व बैंक अधिकारी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments