Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड97 वर्षीय बुजुर्ग डोली में पहुंचे मतदान करने

97 वर्षीय बुजुर्ग डोली में पहुंचे मतदान करने

उत्तरकाशी। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। उत्तरकाशी में 97 वर्षीय बुजुर्ग मतदान डालने डोली में पहुंचे।
जिले के मालना गांव में वयोवृद्ध मतदाता शेर दास ने लोकतंत्र के प्रति अगाध आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है। 97 वर्षीय शेर दास को डोली में बिठा के पोलिंग बूथ तक पहुंचाया गया।
यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के मालना गांव के शेर दास इन दिनों अपने बच्चों के साथ पास के ही ब्रह्मखाल कस्बे में रहते हैं। चलने-फिरने में परेशानी होने के बावजूद उन्होंने अपने गांव के मतदान केंद्र में जाकर ही वोट देने का इरादा जताया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी ने डोली की व्यवस्था की। शेरदास पूरे रास्ते हंसते गाते लोकतंत्र के चुनावी पर्व का जश्न मनाते रहे। गांव में फूल माला पहनाकर गाजे-बाजों से उनका स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments