Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयराजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, गांधी परिवार समेत कई...

राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, गांधी परिवार समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर गांधी परिवार, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए 1984 के सिख दंगों की याद दिला दी|

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 31वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर पीएम मोदी, सोनिया और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे1984 के सिख दंगों की याद दिला दी। दरअसल अधीर रंजन ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए एक ऐसी तस्वीर साझा की जिसपर लिखा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती ही है। हालांकि कांग्रेस नेता ने तुरंत इस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया था| बता दें कि 84 के सिख दंगों के बाद राजीव गांधी का यह बयान हमेशा सुर्खियों में रहा है।

वहीं, कुछ देर बार कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर विवादित ट्वीट पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि इससे मेरा कोई लेनादेना नहीं है।

सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी के समाधि-स्थल ‘वीर भूमि’ पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 31वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की।

पीएम मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि’।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments