Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डएक दिन में पचास फीसदी घोडा खच्चरों का ही संचालन हो यात्रा...

एक दिन में पचास फीसदी घोडा खच्चरों का ही संचालन हो यात्रा मार्ग पर: सौरभ बहुगुणा

देहरादून: राज्य के युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार को अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक का स्थलीय निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े खच्चरों के संबंध में कई निर्देश जारी किये| उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर एक दिन में पचास फीसदी घोडा खच्चरों का ही संचालन किया जायI इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत के अधिकारियों सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक स्थलीय निरीक्षण किया। भ्रमण के चलते मंत्री ने यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े खच्चरों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं घोडे़ खच्चर संचालको से घोड़े खच्चरों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होनें यात्रा मार्ग में घोड़े खच्चरों के पानी, रखरखाव की उचित व्यवस्था करने एवं जानवरों के साथ क्रूरता न करने के निर्देश दिए।

साथ ही मंत्री ने यात्रा मार्ग पर संचालित घोडा खच्चरों में से पचास फीसदी का संचालन ही एक दिन में करने के निर्देश दिए| उन्होंने कहा कि हराहाल में घोड़े खच्चरोें को एक दिन का आराम मिलना चहिये| किसी भी दशा में घोड़े खच्चरों से डबल चक्कर न लगाये जाय, यदि किसी के द्वारा ऐसा किया जाता है तो पुलिस व संबंधित अधिकारि उसके विरुद्व नियमानुसार कार्यवाही करेगी।

सौरभ बहुगुणा ने घोड़ा पड़ाव में घोडे खच्चरों के रहने के लिए शेड तैयार करने व चिकित्सकों के लिए सोनप्रयाग एंव गौरीकुण्ड में आवास व्यवस्था करने के लिए उपजिलाधिकारी ऊखीमठ को प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

मंत्री ने घोड़े खच्चर यूनियन के अध्यक्ष से वार्ता करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े खच्चरों का ध्यान रखना होगा। यदि किसी मालिक व हाॅकर ने घोड़े खच्चर की देख-भाल ठीक ढंग से नही की तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी जाए। उन्होनें यह भी कहा है कि यदि किसी घोड़े खच्चर की मृत्यु हो जाती है तो सुलभ द्वारा उसको दफनाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, सचिव पशुपालन, सहकारिता, डेयरी डाॅ बी.बी.आर.सी. पुरुषोतम, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ जितेन्द्र वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ आशीष रावत, पुलिस उपाधीक्षक सोनप्रयाग योगेन्द्र गुसांई, गुप्तकाशी विमल रावत, घोडे खच्चर यूनियन के पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments