Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeराष्ट्रीयसिद्धू मूसे वाला के पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख मांगा इंसाफ

सिद्धू मूसे वाला के पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख मांगा इंसाफ

देहरादून: सिद्धू मूसे वाला के परिवार ने उनका पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है| सिद्धू मूसे वाला के पिता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा इंसाफ की मांग की है। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने सिद्धू मूसेवाला की जांच में सरकार का पूरा सहयोग देने की बात कही हैं।

सिद्धू मूसे वाला की रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी गयी| जिसके बढ़ उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेजाया गया| सिद्धू के परिवार ने उनका पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया हैं|

सिद्धू के पिता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिख कर इंसाफ की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आपकी सरकार की नाकामियों के कारण मेरा बेटा शुभदीप सिंह हमेशा के लिए दूर हो गया है। शुभदीप की मां मुझसे पूछती है कि मेरा बेटा कहां है और कब घर वापस आएगा। मैं उसको क्या जवाब दूं? मैं आशा करता हूं कि मुझे इंसाफ मिलेगा।  

उनके पत्जर के जवाब में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सिद्धू की हत्‍या की न्‍यायिक जांच करायी जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग सिद्धू के घर पर पहुंचे हुए हैं। वहीं पुलिस ने गांव मे आने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। 

प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता की ओर से लिखे पत्र के जवाब में  मुख्यमंत्री ने इस हत्या की जांच सिटिंग जज से करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने बेटे का संस्कार करने से मना करने के साथ साथ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इंसाफ की मांगी की थी। वह डीजीपी वीके भावरा के उस बयान से भी नाराज थे जिसमें उन्होंने इस हत्याकांड को गैंगवार बताया था। मूसेवाला के पिता ने कहा कि उसके बेटे का गैंगस्टरों के साथ कोई संबंध नहीं था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments