Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डपाण्डव सेरा में फंसे ट्रैकर को वायु सेना ने किया रेस्क्यू, सभी...

पाण्डव सेरा में फंसे ट्रैकर को वायु सेना ने किया रेस्क्यू, सभी सुरक्षित

देहरादून: आपदा प्रबंधन अधिकारी रूद्रप्रयाग नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है केदारनाथ दिनांक 28 मई को जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र को सूचना मिली है कि पाण्डव सेरा ट्रेक पर कुछ ट्रेकर फंसे हुए हैं। जिसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को राहत व बचाव की जिम्मेदारी दी गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय लोगों से संपर्क किया गया| जिससे जानकारी मिली कि पाण्डव सेरा ट्रेक पर कुछ ट्रेकर व पोर्टर गये है तथा उनसे संपर्क किया गया जिसमें ट्रेकर निवासन गाजियाबाद उ.प्र.,अजय सिंह गोरखपुर, अजय नेगी पौडी उत्तराखंड तथा पोर्टर अरविन्द नेगी, प्रेस सिंह, राकेश जो रूद्रप्रयाग रासी गांव के निवासी हैं। जिनके रेस्क्यू करने के लिए चोपर भेजा गया किन्तु मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

उन्होंने अवगत कराया कि आज सुबह एयर फोर्स के दो हैलीकॉप्टर के माध्यम से 5.30 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया तथा 6.45 बजे इनको पिकअप किया गया, जिसमें श्री निवासन, अजय सिंह, अजय नेगी 7.40 बजे गौचर हैलीपेड लाया गया जहां से उपचार हेतु एम आई रूम गौचर लाया गया जहां डॉक्टर विशाल चौधरी की देख रेख मे उपचार किया जा रहा है। तीनों लोग ठीक है । उन्होंने बताया कि पोर्टर अपने गांव के लिए निकल गये है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments