Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिदेश के हर नागरिक की सेवा करना ही मेरा संकल्प है: पीएम...

देश के हर नागरिक की सेवा करना ही मेरा संकल्प है: पीएम मोदी

देहरादून: केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शिमला में आयोजित ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। इस दोरान उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक की सेवा करना ही मेरा संकल्प हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि खुशी के पल अगर हिमाचल में आकर बिताने को मिलें तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। शिमला की धरती मेरी कर्मभूमि रही है। ये मेरे लिए देवभूमि है। देशवासियों से यहां से बात करना खुशी की बात है। केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर यहां कार्यक्रम होना खुशी की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं ये सब आपकी वजह से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि जब फाइल पर साइन करता हूं तब तो जिम्मेदारी होती है, लेकिन जब फाइल चली जाती है तो आपके परिवार का सदस्य बन जाता हूं। 130 करोड़ भारतीयों के परिवार का हिस्सा बन जाता हूं।

पीएम ने आगे कहा कि मैं शिमला से अपना संकल्प दोहराऊंगा। मेरा संकल्प है कि हर नागरिक की सेवा करता रहूं। हम देश को उस ऊंचाई तक पहुंचाएंगे जो आजादी के दीवानों ने देखा था।

मोदी ने कहा कि 2014 से पहले अखबारों की हेडलाइन लूट खसोट, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाज, अटकी-लटकी-भटकी योजनाओं की होती थीं। लेकिन अब वक्त बदल गया है। अब विश्व में भारत की चर्चा होती है। पहले योजनाओं का पैस जरूरतमंद तक पहुंचने से पहले लुट जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज भारत मजबूरी में नहीं मदद करने के लिए हाथ बढ़ाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments