Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधलॉरेंस बिश्नोई गैंग की उत्तराखंड में सक्रिय होने की आशंका

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की उत्तराखंड में सक्रिय होने की आशंका

देहरादून: वर्तमान में लॉरेंस बिश्नोई अजमेर जेल में बंद है लेकिन उसके गिरोह के कई शार्प शूटरों के उत्तराखंड में सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस सभी गतिविधियों पर नजर बनाये हुए है।

फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के बाद पिछले दिनों पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। अब बिश्नोई गिरोह के उत्तराखंड में सक्रिय होने की आशंका को लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। 

पंजाब में हुई गायक मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जिस गोल्डी बरार ने ली है, वह बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिश्नोई गिरोह का नेटवर्क पंजाब के साथ ही राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली से होते हुए अब उत्तराखंड में भी तेजी से फैल रहा है।

इससे पूर्व रुद्रपुर गल्ला मंडी के पास जनवरी 2021 में एक टायर व्यापारी के प्रतिष्ठान के बाहर हुई फायरिंग के मामले में भी बिश्नोई गिरोह का नाम सामने आ चुका है। फायरिंग के मामले में व्यापारी से बिश्नोई के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला भी सामने आया था। इसके बाद हल्द्वानी में गिरफ्तार एक व्यक्ति का नाम भी बिश्नोई गिरोह से जुड़ने की चर्चा थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments