Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeराजनीतिहरीश रावत ने बजट सत्र गैरसैंण में न कराने को लेकर सरकार...

हरीश रावत ने बजट सत्र गैरसैंण में न कराने को लेकर सरकार पर किया सियासी वार

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बजट सत्र गैरसैंण में न कराने के मामले में सरकार पर सियासी वार किया है। रावत ने कहा कि बजट सत्र गैरसैंण में न कराना विधानसभा की अवमानना है। विपक्ष को सरकार के खिलाफ विधानसभा की अवहेलना, विशेषाधिकार हनन और निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए।

रावत ने मंगलवार को एक बयान में कहा, कांग्रेस सरकार में संकल्प पारित हुआ था कि बजट सत्र हमेशा गैरसैंण में ही होगा। इसके बावजूद वर्तमान सरकार ने बहाने बनाते हुए इसे दून में आयोजित करने का फैसला लिया है, जो निंदनीय है। सरकार ने इसके लिए दस बहाने बनाए हैं। 

पूर्व सीएम ने कहा कि जो लोग खुद को राज्य आंदोलन का पुरोधा बताते हैं, वे भी बहाने बनाने में शामिल रहे। सरकार को गैरसैंण में बजट सत्र कराने के साथ आगे बढ़ना चाहिए था। अब शायद ही कभी गैरसैंण में सत्र हो। कहा कि सरकार काे प्रदेश में विकास पर भी फाेकस करना चाहिए। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments