Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeराजनीतिमंत्री पीयूष हजारिका ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर लगाया बड़ा आरोप

मंत्री पीयूष हजारिका ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर लगाया बड़ा आरोप

देहरादून: मंत्री पीयूष हजारिका ने पापुलर फ्रंट आफ इंडिया पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि असम में घटी कई घटना के पीछे पापुलर फ्रंट आफ इंडिया का हाथ है।

पापुलर फ्रंट आफ इंडिया पर आए दिन आरोप लगते रहते हैं। इस बीच असम सरकार में मंत्री पीयूष हजारिका ने पापुलर फ्रंट आफ इंडिया पर बड़ा आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि असम में घटी कई घटना के पीछे पापुलर फ्रंट आफ इंडिया का हाथ है।

पीएफआई और सीएफआई की गतिविधियों की निगरानी करने पर असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि असम में घटी कई घटना के पीछे पापुलर फ्रंट आफ इंडिया का हाथ है।

पीयूष हजारिका ने कहा राज्य सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। मैं चाहता हूं कि पीएफआई को बैन किया जाए। राज्य में पीएफआई सक्रिय है, हम उसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें, मंत्री पीयूष हजारिका ने ये दावा ऐसे वक्त में किया है। जब कानपुर में हो रहीं हिंसा पर पीएफआई का नाम जुड़ रहा है। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पापुलर फ्रंट आफ इंडिया को बैन करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की थी।

उन्होंने कहा था कि असम ने केंद्र सरकार से पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विध्वंसक गतिविधियों और कट्टरपंथ में उनकी सीधी भागीदारी के कारण है। इसलिए इस संगठन को बैन किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments