Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य के दुर्गम क्षेत्रों में तैनात हुए 245 डाक्टर, जनता को राहत

राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में तैनात हुए 245 डाक्टर, जनता को राहत

देहरादून: प्रदेश में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे पर्वतीय क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों को 245 डाक्टर मिल गये हैं | यह राज्य के दुर्गम क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों के लिए रहत भरी खबर है| स्वस्थ्य महानिदेशालय ने मेडिकल कालेजों से पास आउट 245 डाक्टरों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के लिए तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं|

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.शैलजा भट्ट ने शनिवार को बांड व्यवस्था के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों से पासआउट 245 एमबीबीएस डॉक्टरों को दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। नए डॉक्टरों के तैनाती के बाद राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से राहत मिलेगी।

राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून से 134, हल्द्वानी से 102 और श्रीनगर गढ़वाल से नौ पासआउट एमबीबीएस डॉक्टरों को बांडधारी व्यवस्था के तहत संविदा पर दुर्गम क्षेत्रों में खाली पदों पर तैनात किया गया है। बॉन्डधारी डॉक्टरों को इंटर्नशिप समाप्त होने की तारीख से 20 दिन के भीतर तैनानी स्थल पर सेवाएं देनी होंगी।


.

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments