Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबढ़ती गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, आने वाले दिनों में तापमान में...

बढ़ती गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना

देहरादून: प्रदेश में लगातार बढती गर्मी से लोग परेशानी में है I लेकिन इस बीच लोगों की परेशानी और बढ़ती नज़र आ रही है I मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ लू चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी ऐसे ही कहर बरपाने वाली है। इसलिए आपको अपना खास ध्‍यान रखने की जरूरत है। 

आने वाले दिनों में गर्मी में और अधिक वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे और लू चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही दोपहर में धूप में घूमने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में मैदानों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

रविवार को राज्य में अधिकतम तापमान पिछले 10 साल के उच्चतम शिखर पर पहुंच गया। रविवार को मैदानी जिलों हरिद्वार और देहरादून में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 41.8 तो देहरादून में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो-तीन दिन में इसके 42 डिग्री पार करने के आसार दिख रहे हैं। जिससे प्रदेशवासियों को आने वाले दिनों में और भी परेशानी होने की संभावना है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments