Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ में लैंडिंग के समय लड़खड़ाया हेलीकॉप्टर, डीजीसीए ने चॉपर...

केदारनाथ में लैंडिंग के समय लड़खड़ाया हेलीकॉप्टर, डीजीसीए ने चॉपर पायलटों के लिए जारी की एडवाइजरी

देहरादून: चारधाम यात्रा में 31 मई को केदारनाथ में उतरते समय एक हेलीकॉप्टर लड़खड़ा गया । मामाले की जांच भी की जा रही है। साथ ही इसके बाद डीजीसीए ने चॉपर पायलटों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है।

उत्तराखंड के केदारनाथ में 31 मई को उतरते समय थम्बे एविएशन का एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड से टकरा कर उछल गया और 270 डिग्री मुड़ गया। इसके बाद डीजीसीए ने हेलीकॉप्टर के पायलटों के लिए एक परामर्श जारी किया है।

जिसके अनुसार निर्देश दिया गया है कि जब कभी उतरने के दौरान पीछे से तेज गति हवा बह रही हो, तो पायलट सावधानी बरतें। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) के अधिकारियों ने बताया कि डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि 31 मई को बेल 407 हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरते समय अनियंत्रित हो गया। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर अस्थिर हालत में हेलीपैड की ओर आया। इसे स्पर्श करने के दौरान जमीन से जोर से टकराया। कुछ ऊपर उठा और 270 डिग्री मुड़ गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments