Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में गर्मी की मार, हरिद्वार, देहरादून सहित मसूरी के हाल बैहाल

प्रदेश में गर्मी की मार, हरिद्वार, देहरादून सहित मसूरी के हाल बैहाल

देहरादून: मंगलवार को हरिद्वार में 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह तापमान पिछले तीन सालों में जून के पहले सप्ताह में सर्वाधिक है। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है।

मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां का तापमान 42.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। राजधानी देहरादून का तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी का हाल भी बेहाल हो गया है। यहां का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते माल रोड और अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक घूमते नजर आए।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी के होने की जानकारी दी हैं। इसके लिए यहां येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। साथ ही कुछ दिनों तक राजधानी दून के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने 15 जून तक गर्मी से राहत न मिलने की उम्मीद जताई है।

मसूरी में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते माल रोड और अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक घूमते नजर आ रहे। मसूरी में दिन में हो रही गर्मी से होटलों से कम ही पर्यटक बाहर निकल रहे, लेकिन कैंपटी में पर्यटक ठंडे पानी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे।

मौसम विभाग का कहना है कि मसूरी, कैंपटी में पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। इस सप्ताह मसूरी में मौसम साफ रहने वाला है। हो सकता है कि मसूरी में 12 या 13 जून को कुछ हल्की हवा और बारिश हो, लेकिन कुछ राहत मिलने की संभावना कम ही है।

मसूरी में पिछले साल जून के प्रथम सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई थी, लेकिन अबकी मौसम की बेरुखी भारी पड़ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments