Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 2,464 आवासीय भवनों...

सीएम धामी ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 2,464 आवासीय भवनों का शिलान्यास

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आन्नेकी हेत्तमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद द्वारा निजी सहभागिता से 17,332.07 लाख रूपये की लागत से बनने वाले कुल 2464 ईडब्ल्यूएस आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग के मध्य क्षतिग्रस्त हेत्तमपुर पुल का पुननिर्माण करने तथा इसकी निगरानी के लिये समिति गठित करने की भी घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर एकल आवासीय मानचित्रों की स्वीकृति की प्रक्रिया का सरलीकरण किए जाने हेतु बनी ऐप का भी शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आन्नेकी हेत्तमपुर, शिकारपुर एवं मंगलौर में आवासीय भवनों के शिलान्यास को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य सरकार की सफल नीति का परिणाम बताया । उन्होंने कहा सरकार द्वारा दुर्बल इस योजना के तहत आय वर्ग के व्यक्तियों को आवास दिये जाने के निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। योजना के तहत सीएम ने विधान सभा क्षेत्र-रानीपुर के लिये 1152, खानपुर के लिये 768 एवं मंगलौर के लिये 544 आवासीय भवनों का शिलान्यास कियाI

मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 परियोजनाओं के अन्तर्गत कुल 22,440 आवास बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि मार्च, 2024 तक समस्त आवासों का कार्य पूर्ण कर लाभार्थियों को कब्जा हस्तांतरित किया जायेगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने एकल आवासीय मानचित्रों की स्वीकृति जो पहले काफी जटिल थी,उस प्रक्रिया,का भी सरलीकरण किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मूलमंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने डिजिटल इण्डिया मिशन का जिक्र करते हुये कहा कि राज्य सरकार ने अब आवेदकों को चौबीस घण्टे ऑनलाइन के माध्यम से अपनी आवासीय फाइल की सूचना विभाग व सबंधित एथ्योरिटी तक पहुंचाने की सुविधा दी हैI साथ ही सचिवालय में एक दिन ’’नो मीटिंग डे’’ की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें व उस पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रत्येक दिन 10से 12 बजे तक जनता की समस्याओं के निस्तारण करने के भी निर्देश दिये गये हैं। कहा हमारी सरकार ने जो संकल्प लिए हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपको आवास का यह तोहफा भेजा है और मैं आपको बधाई देने आया हूं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड हिमालयी राज्यों में विकास के क्षेत्र में नम्बर-1 पर हैI

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने प्रधान मंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुये कहा कि इस योजना के तहत लाखों लोगों को आवास मिल रहा है तथा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के अन्तिम छोर पर खडे़ व्यक्ति के विकास की परिकल्पना भी साकार हो रही है।

इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्निक, आयुक्त आवास एस.एन. पाण्डेय, अपर आवास आयुक्त प्रकाश चन्द्र दुम्का, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह, एस.पी. सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह सहित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

-किन योजनाओं का किया शिलान्यास

17,332.07 लाख रूपये की लागत के कुल 2464 आवासों का शिलान्यास, जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र रानीपुर (ओजस प्रधानमंत्री आवास योजना) हेतु रू0 7729.92 लाख लागत के 1152 प्रस्तावित आवासों, विधानसभा क्षेत्र खानपुर (लक्ष्मी प्रधानमंत्री आवास योजना) हेतु रू0 5775.38 लाख लागत के 768 प्रस्तावित आवासों, विधानसभा क्षेत्र मंगलौर (मंगलौर प्रधानमंत्री आवास योजना) हेतु रू0 3826.77 लाख लागत के 544 प्रस्तावित आवासों का शिलान्यास किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments