Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयअगले दो-तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में दस्तक देगा...

अगले दो-तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में दस्तक देगा मानसून: मौसम विभाग

देहरादून: मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तेज हवा चलने की सम्भावना जताई है। दो से तीन दिनों के भीतर यह मानसून बंगाल और सिक्किम ओडिशा के कुछ हिस्सों से हो कर गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार पहुंच जाएगा।

दिल्ली, यूपी सहित भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के राज्यों को मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान की मानें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के इलाकों में लू का प्रकोप दो दिन तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व् तेज हवा के चलने की उम्मीद है, लेकिन 15 जून तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

आइएमडी के अनुसार, उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों, पूरे उप-हिमालयी पश्चिम में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।

दो से तीन दिनों के भीतर यह मानसून बंगाल और सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार पहुंच जाएगा।

विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है। आईएमडी ने बताया कि नमी युक्त पुरवाई चलने से 16 जून से भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 12 जून से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments