Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसुरकंडा देवी मंदिर जा रहे यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, हादसे...

सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, हादसे में 12 घायल

देहरादून: रायपुर के सिमयारी गांव से सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे यात्रियों की गाड़ी फुलैत गांव के पास खाई में गिर गई। हादसे में 12 घायल हो गए। इनमें तीन लोगों को गंभीर चोट आई। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त गाड़ी में 15 लोग सवार थे।

रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह रायपुर-कद्दूखाल मार्ग पर फुलैत गांव के पास हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में मैक्स गाड़ी गिरी हुई थी।

पुलिस ने कार सवाल घायलों को निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोग सिमयारी गांव के हैं। वह सुबह सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार खाई में गिरी। घायलों का दून और कोरोनेशन अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुँचे। इस दौरान डॉ एन एस खत्री तथा डॉ के सी पंत उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिया कि घायलों क़ो उचित इलाज दिया जाय तथा गंभीर मरीजों क़ो यथाआवश्यकता हायर सेंटर भेजा जाए। इस पर चिकित्सकों ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि महादेव भट्ट जिनके सिर में गंभीर चोट आई है, उन्हें जौलीग्रांट रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments