Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधगृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज ,...

गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज , सीएम ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

देहरादून: गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र भेजा गया है। 

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक पत्र को गंभीरत से लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रथम दृष्ट्या जांच में ही पत्र फर्जी पाया गया। अब प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने भी इस पत्र को फेक बताया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया की अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि,15 जून को सोशल मीडिया इंटरवेशंन सेल को एक पोस्ट प्राप्त हुई।  जिसमें गृह मंत्री के लेटर पैड पर एक सशंय पैदा करने वाला पत्र लिखा गया था । एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments