Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डघरेलु गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा, एजेंसियों ने किया टालमटोल

घरेलु गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा, एजेंसियों ने किया टालमटोल

देहरादून: गुरुवार से नया रसोई गैस कनेक्शन 850 रुपये महंगा हो जाएगा। उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी चार्ज के रूप में अब 750 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे, जबकि 100 रुपये रेगुलेटर पर भी बढ़ाए गए हैं।

नई दरों के मुताबिक अब उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू नए सिलेंडर के लिए 3957 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

इससे पहले यह 3107 रुपये का मिलता था। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर सिक्योरिटी 1450 से बढ़ाकर 2200 रुपये की गई है। वहीं पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर पर सिक्योरिटी 800 से 1150 रुपये को गई हैं।

उज्ज्वला योजना की सिक्योरिटी में भी बढ़त

उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए पहले सिलेंडर पर सिक्योरिटी के रूप में 1400 रुपये सरकार जमा करती है। अब जो उपभोक्ता आगामी दिनों में अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल कराने की सोच रहे हैं उन्हें दूसरे सिलेंडर के लिए बढ़ी हुई सिक्योरिटी 2200 रुपये जमा करने होंगे। इससे उपभोक्ताओं की मुश्किल बढ़ गई है।

घरेलु गैस कनेक्शन की कीमत  

गैस की कीमत 1022 रुपये
सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी राशि 2200 रुपये
रेग्युलेटर के लिए सिक्योरिटी 250 रुपये
इंस्टालेशन के लिए 118 रुपये
एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज 118 रुपये
ब्लूबुक के लिए 59 रुपये
पाइप के लिए 190 रुपये

जैसी ही एजेंसियों को मालूम हुआ कि गुरुवार से सिक्योरिटी पर दाम बढ़ रहे तो शहर में एक भी नया कनेक्शन जारी नहीं किया गया। एजेंसियों के संचालकों ने टालमटोल शुरू कर दिया। जबकि दाम बढ़ने की जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं दी गई थी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments