Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले राज्यपाल. योग, हमारी सोच, हमारे विचार और...

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले राज्यपाल. योग, हमारी सोच, हमारे विचार और क्रिया में सकारात्मक बदलाव लाता है

देहरादून: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा आई.टी.बी.पी के जवानों, दून मेडिकल कॉलेज, एच.एन.बी उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय आदि के छात्र-छात्राओं ने भी राजभवन परिसर में योगाभ्यास व प्राणायाम किया। योगाभ्यास योगाचार्य डॉ. अंकित ने करवाया।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग अपने नित्य दिनचर्या में अपनाना चाहिए। योग से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहते हैं। योग हमारी सोच, हमारे विचार और क्रिया में सकारात्मक बदलाव लाता है। इससे एक सकारात्मक ऊर्जा व स्वस्थ जीवन जीने की शक्ति मिलती है।

राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें सबक सिखाया है कि अपने स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग एवं प्राणायाम को प्राथमिकता देनी चाहिए। कहा कि योग गुरू एवं योग प्रदेश होने के नाते प्रत्येक देश एवं उत्तराखण्डवासी की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह पूरे विश्व में योग के लिए प्रेरणास्रोत बनें।

उन्होंने कहा कि 07 वर्ष पूर्व योगा को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किए जाने के पश्चात् अभी तक योग विश्व के लगभग हर कोने में अपनाया जाने लगा है। इस दौरान सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव स्वाती एस.भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव के अलावा कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments