Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeस्वास्थ्यलखनऊ में कोरोना का कहर, 24 घंटो में 191 मरीज आए...

लखनऊ में कोरोना का कहर, 24 घंटो में 191 मरीज आए सामने

देहरादून: 5 महीने के बाद लखनऊ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के सबसे ज्‍यादा मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्‍या में इस वृद्ध‍ि ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

कोरोना मरीजों की संख्या में बुधवार को इजाफा हुआ है। 24 घंटे की जांच में लखनऊ में 191 नए मरीज मिले हैं। 13 फरवरी को 204 सबसे अधिक मरीज मिले थे। जबकि मंगलवार को 132 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। रोजाना छह से सात हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

आलमबाग में 29 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सरोजनीनगर में 22 लोग संक्रमित मिले हैं। इन्दिरानगर में 19 लोगों में वायरस मिला हैं। सिल्वर जुबली इलाके में 15, चिनहट में 14, रेडक्रास में 13 आदि अन्य इलाकों में पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक बाहर से आने वालों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मई तक के नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है। जल्द ही जून तक पॉजिटिव आने वालों की रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अभी कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। वायरस के ओमीक्रॉन वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments