Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिसीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉपर्स को...

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉपर्स को किया सम्‍मानित

देहरादून: बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के टॉप 10 टॉपर्स को सम्‍मानित किया| इस दौरान उन्होंने छात्रों, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्य-शिक्षकों से पठन-पाठन, कक्षाओं आदि के बारे में विस्‍तार से बात की|

इस दौरान उन्‍होंने कुछ टापरों से पूछा कि आप लाइब्रेरी जाते हैं या नहीं?, अखबार पढ़ते हैं या नहीं? लाइब्रेरी और अखबार पढ़ने के सवाल पर छात्रों की ओर से जवाब नहीं आया तो सीएम योगी ने उन्‍हें इसके महत्‍व के बारे में विस्‍तार से बताया। उन्‍होंने कहा कि कॉम्‍प्‍टीशन में सफलता के लिए अपडेट रहना जरूरी है। 

उन्‍होंने कहा कि अखबार में सिर्फ स्‍वयं से सम्‍बन्धित ही नहीं पूरी न्‍यूज को पढ़ना चाहिए। अखबार का सम्‍पादकीय पृष्‍ठ बहुत सारी जानकारियों का खजाना होता है। देश-दुनिया की बहुत सारी जानकारियां आपको मिलेंगी। देश के प्रमुख चिंतकों, लेखकों, विद्वानों और राजनेताओं के आर्टिकल होते हैं। उनसे आपका सामान्‍य ज्ञान बहुत अच्‍छा हो जाएगा। अखबार आपको हमेशा अपडेट करेगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद आप ग्रेजुएशन में प्रवेश कर गए। आप कॉम्प्टीशन की तैयारी करेंगे। खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। 

सीएम योगी ने एक-एक कर सभी टापर्स से उनकी आगे की योजना के बारे में पूछा। सीएम ने कहा कि अपनी तैयारी और सफलता के बारे में आत्‍मविश्‍वास होना चाहिए। हिम्‍मत नहीं हारनी चाहिए। कल से शुरू होने जा रही जेईई मेन की परीक्षा में बैठने जा रहे अभ्‍यर्थियों से सीएम योगी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कोचिंग की ‘अभ्‍युदय’ योजना के बारे में पूछा।

उन्‍होंने कहा कि छात्रों को लाइब्रेरी नियमित रूप से जाना चाहिए। अखबार नियमित रूप से पढ़ना चाहिए।

उन्‍होंने बताया कि यूपी सरकार ने एनडीए, नीट, आईआईटी-जेईई या अन्‍य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ‘अभ्‍युदय’ कोचिंग की व्‍यवस्‍था की है। इसका संचालन वे लोग कर रहे हैं जो उस प्रतियोगिता को पहले पास कर चुके हैं। जैसे जिले में तैनात आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस, डॉक्‍टर, इंजीनियर आदि। वर्चुअल क्‍लासेस भी चलती हैं। उन्‍हें कोई भी देख सकता है। फिजिकल क्‍लासेस के लिए एक प्रतियोगिता होती है लेकिन वर्चुअल क्‍लासेस तो कहीं से भी देख सकते हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments