Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिमहाराष्ट्र में छाए सियासी संकट के बाद, सीएम उद्धव ठाकरे दे सकते...

महाराष्ट्र में छाए सियासी संकट के बाद, सीएम उद्धव ठाकरे दे सकते है इस्तीफा

देहरादून: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार पर सियासी संकट गहराता जा रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैं। भाजपा के सभी विधायक देवेंद्र फडणवीस के घर जुटने लगे हैं। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ भी बालासाहेब थोराट के घर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीएम उद्धव ठाकरे ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने राज्य के सियासी हालात के बीच ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है’।

बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के 34 विधायकों और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी पहुंचे। सभी बागी विधायकों को रैडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया। इस दौरान होटल के बाहर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई। महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में 43 विधायक मौजूद रहेंगे। 

इन सब घटनाक्रमों के आधार पर सीएम उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के आसार नजर आ रहे है I वहीं भाजपा खेमे में हलचल तेज हो गई हैंI भाजपा के वरिष्ट नेताओं का पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस के घर पर मीटिगों का दौर शुरू हो गया हैI

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ सिंधे ने भी उद्धव सरकार के साथ किसी भी प्रकार का समझौता करने से साफ इनकार कर दिया हैI ऐसे में शिवसेना की ओर से मिल रहे संकेत के अलावा सरकार में बहुमत का न होना यही इशारा कर रहा है कि उद्धव ठाकरे अपना इस्तीफा दे सकते हैं I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments