Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeपर्यटनराष्ट्रीय पार्कों में बढ़ती गन्दगी और पर्यटकों के बर्ताव को लेकर जल्द...

राष्ट्रीय पार्कों में बढ़ती गन्दगी और पर्यटकों के बर्ताव को लेकर जल्द जारी होगी नई गाइडलाइन

देहरादून: उत्तराखंड सरकार राष्ट्रीय पार्कों और पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की सुरक्षा के लिया कुछ बदलाव करने जा रही है। इसके लिए बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

पर्यटकों की सुरक्षा और उनके बर्ताव को लेकर सरकार नई गाइडलाइन बना रही है। जिसमें धर्मशाला और होटल्स में खुले में पानी बहाने को लेकर प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके साथ ही घूमने आये पर्यटकों जो जगह-जगह पर गंदगी और कूड़ा करते है उसको लेकर भी कुछ नियम बनाये जाएंगे।

राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ.पराग धकाते ने बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार नई गाइडलाइन बना रही है। इसमें कुछ संसोधन के बाद इसे राज्य में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि घूमने आये पर्यटकों की सुरक्षा और उनके बर्ताव को देखते हुए नई नियमावली तैयार की जाएगी। इसके साथ ही नियमों का उलंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा।

बता दें कि राजाजी नेशनल पार्क में बने 10 किलोमीटर तक के प्राइवेट क्षेत्रों में माइनिंग के लिए भारतीय वन्यजीवन संस्थान पॉलिसी तैयार की जाएगी। जिसके लिए संस्थान ने दो माह का समय दिया है। इस अवधि पर इस बात का भी अध्यन किया जाएगा कि भविष्य में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कोई खतरा तो पैदा नहीं होगा, क्यूंकि पार्क से लगी नदी के किनारे की जमीनें लोगों की है। जिन पर वे खनन के पट्टे के लिए आवेदन करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments