Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिकमजोर पार्टी बन गई है कांग्रेस: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

कमजोर पार्टी बन गई है कांग्रेस: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

देहरादून: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर राज्यसभा चुनाव में जारी सियासी सरगर्मी को लेकर निशाना साधा हैं| उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक कमजोर पार्टी बन गई है। कांग्रेस चुनाव से पहले राजस्थान में जो कर रही है, उससे यह साबित होता है कि अपने नेताओं के दबाव में आ गई है, जो उन्हें टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफा देने की धमकी दे रहे हैं।

सीएम सरमा ने कहा कि मेरे आकलन में कांग्रेस के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रमुख विपक्षी दल की स्थिति को बनाए रखना मुश्किल होगा। इसकी संख्या 30-35 सीटों तक गिर सकती है।

उन्होंने कहा, “यदि आप आज राजस्थान को देखें तो राज्य शरणार्थियों को समायोजित करने के लिए एक रेलवे स्टेशन बन गया है। कांग्रेस ने चार राज्यों के लिए कुछ ऐसे नेताओं को नामित किया है जो चुनाव नहीं जीत सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत राज्यों का एक संघ है, न कि सभ्यता। यदि ऐसा है, तो आपने दिल्ली से जयपुर के लिए सभी राज्यसभा उम्मीदवारों की आपूर्ति क्यों की? या दिल्ली से कुछ अन्य राज्यों में क्यों बाहरी उम्मीदवार भेजा? आप एक या दो भेज सकते हैं, लेकिन पूरे उम्मीदवार बाहरी नहीं दे सकते हैं।”

कश्मीरी पंडितों पर हाल की घटनाओं पर राहुल गांधी के ट्वीट के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए हिमंत बिस्वा ने कहा, “राहुल गांधी को ट्वीट करने से पहले अपने स्थान का खुलासा करना चाहिए। जब ​​असम में बाढ़ आई थी तो वह यूके में थे। इसलिए, राहुल गांधी को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।”

राहुल गाँधी पर तंज कसते हुए सरमा ने कहा, “वह राहुल गांधी हैं, महात्मा गांधी नहीं।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments