Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड70 साल की दादी ने हरकी पैड़ी स्थित पुल से लगाई गंगा...

70 साल की दादी ने हरकी पैड़ी स्थित पुल से लगाई गंगा में छलांग, वीडीयो वायरल

देहरादून: हरकी पैड़ी स्थित पुल से गंगा में छलांग लगाते हुए 70 साल से अधिक उम्र की दादी का स्टंट सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दादी हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। दादी गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंची थीं। उन्होंने उफनती गंगा में छलांग मारी और तैरकर आसानी से घाट के किनारे पहुंच गई।

दादी के इस स्टंट के बाद से पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से एसएसपी ने मामले के जांच के निर्देश दिए हैं। सूट-सलवार पहने और मेहंदी से रंगे बालों वाली दादी का स्टंट देखकर हर कोई हैरान है। वायरल वीडियो में हरकी पैड़ी के पास कांगड़ा घाट को जोड़ने वाले आर्च पुल पर कुछ युवा गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।

युवाओं से बात करने के बाद दादी भी गंगा में छलांग लगाने के लिए तैयार हो गई। एक युवक दादी से गंगा की मुख्य धारा में कूदने के लिए इशारा करता है। युवक से बात करते हुए दादी पुल की रेलिंग को लांघकर सीधे गंगा में कूद जाती हैं। दादी के गंगा में कूदते हुए पुल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

24 सेकेंड के वायरल वीडियो में दादी गंगा में कूदने के बाद आसानी से तैरकर घाट के किनारे पहुंच जाती हैं। दादी के स्टंट का वीडियो चंद सेकेंड में सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो वायरल करने वाले ने कैप्शन दिया है ‘हमारी दादी क्या छोरों से कम हैं’। बताया जा रहा है दादी के साथ आए उनके किसी परिचित ने वीडियो बनाकर वायरल किया है।

हरकी पैड़ी पर पुलिस का पहरा रहता है। गंगा में स्नान करने या स्टंट के दौरान डूबने से अक्सर श्रद्धालुओं की मौत हो जाती है। इस मामले में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments