Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधउदयपुर की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं, ये आतंकवादी घटना है: राजा...

उदयपुर की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं, ये आतंकवादी घटना है: राजा भैया

देहरादून: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले उदयपुर के कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या की गई।जिसकी रघुनाथ प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने निंदा की है।

राजा भैया ने ट्वीट कर कहा कि उदयपुर की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं है। ये पूरी तरह से आतंकवादी घटना है और प्रदेश सरकार को इससे कड़ाई से निपटना चाहिए। राजा भैया ने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तबध है और इस मामले में कार्रवाई सिर्फ बयानों तक नहीं रुकनी चाहिए बल्कि धरातल पर भी दिखनी चाहिए।

कन्हैया लाल की हत्या का बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी निंदा की है। मायावती ने राजस्थान सरकार से अपील की है कि वो आरोपियों को सख्त कानूनी सजा दिलाना सुनिश्चित करे।

जानकारी के मुताबीक उदयपुर के मोहम्मद रियाज नाम के शख्स ने नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले कन्हैयालाल नाम के शख्स की उसी की दुकान में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद उसने हाथ में खंजर लिए हंसते हुए वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो में वो शान से कह रहा है कि उसने सिर कलम कर दिया है। यही नहीं, वो दूसरे मुसलमानों से भी अपील करता हुआ सुनाई दे रहा है कि वो भी उसी तरह लोगों के सिर कलम करें जो नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करते हों। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments